Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर :घर के पास पोखरी में मिला लापता युवक का शव, मौत...

जौनपुर :घर के पास पोखरी में मिला लापता युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस*

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

पत्रकार नागेन्द्र माली

*दीपावली की रात से था लापता, घर से महज 40 मीटर दूर मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज*

यह भी पढ़ें: श्रावस्ती में भूमि विवाद: पुलिस वाहन से गिरकर हिरासत में लिए गए युवक की मौत, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक निलंबित

*जौनपुर।* जलालपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पोखरी में एक 42 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र स्व. कोमल सिंह के रूप में हुई है। वह दीपावली की रात से लापता थे।
जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार सिंह अविवाहित थे और अपने भाई भानु प्रताप सिंह तथा भाभी जीरा सिंह के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव के विनय सरोज खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पोखरी की तरफ से दुर्गंध आने पर उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पोखरी के किनारे बांस के झुरमुट के पास एक शव उतराता दिखाई दिया। शव की पहचान मनोज कुमार सिंह के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पराऊगंज चौकी प्रभारी धर्मेंद्र दत्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोखरी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरतलब है कि युवक का शव उसके घर से महज 40 मीटर की दूरी पर मिला है। पांच दिनों से लापता युवक का इस तरह शव मिलने से गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleगंदगी से कराह रहा जौनपुर, बजबजाती नालियां दे रहीं बीमारियों को न्योता;* *सेनगर पालिका के दावे फेल,*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here