Home आवाज़ न्यूज़ मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: मैरिज होम की फेंसिंग में दौड़े करंट से...

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: मैरिज होम की फेंसिंग में दौड़े करंट से 10 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों का भारी हंगामा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। आगरा बाईपास रोड पर स्थित ‘दीप गंगा मैरिज होम’ की बाउंड्री वॉल पर लगाई गई बिजली की फेंसिंग की चपेट में आने से शुक्रवार सुबह 10 साल के एक मासूम बच्चे की तड़प-तड़प कर जान चली गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मैरिज होम परिसर में ही बच्चे का शव रखकर जोरदार हंगामा किया और संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

मृतक बालक का नाम देव था। उसकी मां मंजू देवी (स्वर्गीय कृष्णपाल सिंह की पत्नी, निवासी राजीव गांधी नगर) इसी मैरिज होम में चौकीदारी का काम करती हैं और अपने बेटे के साथ यहीं बने एक कमरे में रहती थीं। शुक्रवार की अलसुबह करीब छह बजे जब देव सोकर उठा और मैरिज होम की बाउंड्री की तरफ गया, तभी वह दीवार पर सुरक्षा के लिए लगाई गई तारों की फेंसिंग के संपर्क में आ गया। तारों में दौड़ रहे जानलेवा करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बेटे को मृत देख मां बदहवास हो गई और चीख-पुकार मचने पर भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें: हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पत्नी और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

इस घटना ने मैरिज होम प्रबंधन की बड़ी लापरवाही को उजागर किया है। शोक में डूबी मां मंजू देवी ने मैरिज होम के संचालक बृजेश पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संचालक पिछले कई दिनों से उन पर कमरा खाली करने का दबाव बना रहा था और इसी विवाद के चलते तीन दिन पहले उनके साथ मारपीट भी की गई थी।

परिजनों का सीधा आरोप है कि असुरक्षित इंतजामों और संचालक की घोर लापरवाही के कारण ही उनके बच्चे की बलि चढ़ी है। फिलहाल, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

The post मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: मैरिज होम की फेंसिंग में दौड़े करंट से 10 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों का भारी हंगामा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम कथा की तैयारियां तेज, राजा भैया ने पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को किया आमंत्रित
Next articleट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी कहा ईरान का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।