Home आवाज़ न्यूज़ कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम कथा की तैयारियां तेज, राजा भैया...

कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम कथा की तैयारियां तेज, राजा भैया ने पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को किया आमंत्रित

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के कुंडा स्थित बेंती मैदान में 17 से 20 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी परिवारों की उपस्थिति होगी।

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के विशेष आमंत्रण पर ये परिवार कथा सुनने पहुंच रहे हैं। कथा संपन्न होने के बाद इन शरणार्थियों को तीर्थाटन पर ले जाया जाएगा, जिसके तहत राजा भैया ने 10 विशेष बसों का प्रबंध किया है। इन बसों के जरिए पाकिस्तानी हिंदू परिवारों को प्रयागराज, काशी और अयोध्या के प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: बरेली में भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

पाकिस्तानी हिंदू परिवारों को इस आयोजन में बुलाने का मुख्य उद्देश्य उनके संघर्षों और वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं की वास्तविक स्थिति से समाज को अवगत कराना है। राजा भैया के अनुसार, यह पहल आम लोगों को इन परिवारों द्वारा झेली गई परेशानियों और उनके जीवन के कड़वे अनुभवों को समझने का अवसर प्रदान करेगी। इससे समाज में उनके प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ेगी।

कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने आयोजन स्थल का सघन निरीक्षण कर आयोजक राजा भैया और कुंडा के एसडीएम अजय यादव के साथ तैयारियों की समीक्षा की है।

डीएम ने भीड़ प्रबंधन, यातायात, आपातकालीन निकासी, पेयजल, सुलभ शौचालय और स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल वाटरप्रूफ जर्मन हैंगर पंडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

The post कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम कथा की तैयारियां तेज, राजा भैया ने पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को किया आमंत्रित appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleप्रवासी उत्तराखंड दिवस: सीएम धामी ने प्रवासियों को बताया ‘देवभूमि का सच्चा ब्रांड एंबेसडर’, दी शुभकामनाएं
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।