उत्तर प्रदेश के मेरठ में यातायात नियमों को ताक पर रखकर रीलबाज युवकों का एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हापुड़ रोड पर एक खुली जीप में सवार युवकों ने करीब दो किलोमीटर तक तेज रफ्तार से स्टंटबाजी की और सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान राहगीरों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया।
यह घटना नौचंदी और लोहियानगर थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई, लेकिन पुलिस को इसकी कोई भनक तक नहीं लगी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस कार्रवाई
देर रात पुलिस ने नावेद और हबीबी नाम के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर जीप के नंबर और अन्य युवकों की पहचान करने में जुटी है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ऐसी लापरवाही बड़े सड़क हादसों का कारण बन सकती है।
The post मेरठ में रीलबाजों का खतरनाक स्टंट: खुली जीप से 2 किमी तक सड़क पर उत्पात, दो गिरफ्तार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










