Home पूर्वांचल Azamgarh news: चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली बेचने जा रहे दो गिरफ्तार

Azamgarh news: चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली बेचने जा रहे दो गिरफ्तार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

तमंचा और कारतूस भी बरामद, दो आरोपित ट्रैक्टर से कूद कर फरार

डेन्टल कालेज के सामने इटौरा से 10 दिन पहले की गई थी चोरी

आजमगढ़। सिधारी थाने के इटौरा चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, एसआई पवन पाण्डेय ने रात्रि भ्रमण के दौरान रविवार की रात लगभग 12 बजे चोरी की ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपित कूदकर फरार हो गए। सभी आरोपित गाजीपुर जिले के भुडक़ुडा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपितों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। दस दिन पहले चोरों ने डेंटल कालेज इटौरा के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को गायब कर दिया था।
इस मामले में 18 मई को रामचन्दर यादव पुत्र लक्ष्मी यादव निवासी करनपुर, जहानागंज ने सिधारी थाने पर तहरीर दी थी कि 16 मई की रात 11 से 1 बजे के मध्य डेंटल कालेज के सामने इटौरा से ट्रैक्टर ट्राली किसी ने चुरा लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। इस बीच पुलिस टीम रविवार की रात इटौरा में मौजूद थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि रामचन्दर यादव का इटौरा से चोरी ट्रैक्टर को सुम्भी बाजार की तरफ से 4 व्यक्ति लेकर आ रहे हैं जो करनपुर पुलिया से नहर वाली रोड पकडक़र अम्बेडकरनगर की तरफ ले जाकर कहीं बेचने की फिराक में हैं।
इस सूचना पर पुलिस करनपुर पुलिया पहुंचकर इन्तजार करने लगी कि थोड़ी देर में एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। ट्रैक्टर को टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया तो ट्रैक्टर पर से दो व्यक्ति कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। ट्रैक्टर पर बैठे उपेन्द्र यादव निवासी ग्राम पक्खनपुर थाना भुडक़ुड़ा, गाजीपुर तथा अंकित पाल निवासी ग्राम भटारो, थाना भुडक़ुड़ा को पकड़ लिया गया
पूछताछ में उपेन्द्र तथा अंकित ने बताया कि दो अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर चुराकर छतवारा, हुसैनगंज, पहलवान तिराहा, नरौली तिराहा से बैठौली होते हुए हाफिजपुर चौराहे से जीयनपुर, अजमतगढ़ होते हुए अमिलो से घोसी से मरदह से जखनिया में शेखूपुर परसपुर गांव में मिन्टू यादव के ट्यूबवेल पर रखे थे। आज हम लोग अंबेडकरनगर में ट्रैक्टर ट्राली को बेच देते।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

यह भी पढ़ें: Azamgarh news: चोरी के ढाई लाख के जेवर और आठ हजार नकदी बरामद,एक गिरफ्तार

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
Next articleAzamgarh news: चोरी के ढाई लाख के जेवर और आठ हजार नकदी बरामद,एक गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।