Home पूर्वांचल Azamgarh News : 25 हजार का इनामी बदमाश रवि उर्फ रविशंकर...

Azamgarh News : 25 हजार का इनामी बदमाश रवि उर्फ रविशंकर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

आजमगढ़: 25 हजार का इनामी बदमाश रवि उर्फ रविशंकर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्ता

आजमगढ़ (क्राइम रिपोर्ट) – जनपद में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रौनापार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस और एक शातिर इनामी बदमाश रवि उर्फ रविशंकर (24 वर्ष) के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

बलपुर लिंक मार्ग पर हुई मुठभेड़

घटना बलपुर लिंक खड़जा मार्ग पर उस समय हुई जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी रवि उर्फ रविशंकर, जो रौनापार और जीयनपुर थानों के कई मामलों में वांछित है, मोटरसाइकिल से क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर रौनापार व जीयनपुर पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी की।

जैसे ही अभियुक्त पहुंचा, पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन वह भागने की कोशिश में मोटरसाइकिल से गिर पड़ा और तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे उसके बाएं पैर में गोली लग गई।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि उर्फ रविशंकर, पुत्र रामकेवल, निवासी चिउटी डांड, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ के रूप में हुई। वह 17 आपराधिक मामलों में वांछित है जिनमें चोरी, डकैती, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। रौनापार में उसके खिलाफ मुकदमे संख्या 17/25, 18/25, 21/25, और जीयनपुर में 10/25, 23/25, 543/24 दर्ज हैं।

बरामदगी

अभियुक्त के कब्जे से एक देसी तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 10,100 रुपये नकद और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAazamgarh News आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में छात्रों को फायर फाइटिंग की दी गई ट्रेनिंग
Next articleAzamgarh News : डीएम के आदेश पर बैंक मैनेजर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।