
जौनपुर में भा री बारिश के चलते कक्षा 1 से 12तक के सभी स्कूल आज बंदजौनपुर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों पर लागू होगा।25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

















