Home आवाज़ न्यूज़ रोटावेटर की चेपट में आने मासूम की मौत , परिजनों का बुरा...

रोटावेटर की चेपट में आने मासूम की मौत , परिजनों का बुरा हाल

0
🔊 खबर सुनें

 । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेत में जोताई के समय ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की कटकर दर्दनाक मौत हो गई है। रोटावेटर की चपेट में आते ही बच्चे का शरीर कई टुकड़ों में कट गया।

 मामला कुछ इस प्रकार से बताया जा रहा है। इसी गांव निवासी 7 वर्षीय नितेश सरोज पुत्र विनोद सरोज शनिवार की सुबह गांव में बकरियां चराने के लिए गया था। उसी दौरान ट्रैक्टर चालक संतलाल यादव राधेश्याम उमरवैश्य के खेत में रोटावेटर चलाकर जुताई कर रहें थें कि नितेश बकरियां चराते चराते उनके खेत में पहुंच गया और रोटावेटर पर चढ़ने का प्रयास करने लगा।
रोटावेटर पर चढते ही वह उसकी चपेट में आ गया जिससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गयें। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दर्दनाक घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गयें। अपने 7 वर्षीय बच्चे की मौत पर आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया।
जानकारी मिलने के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और बच्चे की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक नितेश गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसिंगरामऊ थाना क्षेत्र में हैंडपंप मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, दो अन्य मजदूरों का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार
Next articleखुटहन न्यूज़ : कृष्णापुर पिलकिछा गांव के पास नदी में दिखाई दिया शव, पुलिस ने पहचान कराने के लिए शुरू की कार्रवाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।