Home अपराध Jaunpur news प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने मचाया बवाल तो...

Jaunpur news प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने मचाया बवाल तो प्रेमी हुआ घर से फरार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ


सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को मुंबई से एक महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। प्रेमी के घर पहुंचकर उसने जमकर बवाल मचाया।प्रेमिका को देख कर प्रेमी घर छोड़कर भाग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 26 वर्षीय युवक अपने माँ—बाप व भाई—बहनों के साथ मुंबई में रहता है। वहां उसका दो वर्षों से एक मडियाहूं के रहने वाली स्वजातीय लड़की से प्रेम सम्बन्ध हो गया। पहले तो दोनों परिवार के लोग शादी करवाने की सहमति बना लिए थे परंतु दो महीने से युवक का परिवार गांव आ गया। युवती को शंका हुई कि शायद युवक की अन्यत्र शादी की बातचीत चल रही है। यह जानकारी होने पर युवती सोमवार को मडियाहूं अपने घर आ गयी। वहां से मंगलवार की सुबह अपने भाई के साथ प्रेमी के घर आकर जमकर बवाल किया। काफी देर तक चले बवाल के बाद प्रेमी के परिजन तथा अगल—बगल के लोगों के द्वारा युवक से ही शादी के आश्वासन के बाद युवती शांत हुई। फिलहाल वह प्रेमी के आने के इंतजार में बैठी है। उधर प्रेमी भाग गया है।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News बाइक की टक्कर के बाद युवक से मारपीट, दबंग बाइक लेकर फरार; वीडियो से हुई आरोपियों की पहचान

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीचसी मुफ्तीगंज का किया निरीक्षण
Next articleJaunpur News किसी भी गोवंश की तेज धूप व गर्मी से न होने पाये मौत: बीडीओ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here