Home आवाज़ न्यूज़ यूपी में 18 सहायक मजिस्ट्रेटों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

यूपी में 18 सहायक मजिस्ट्रेटों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

0
1000890354-6-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़

*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 18 सहायक मजिस्ट्रेटों का स्थानांतरण कर नई तैनाती दी है। अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदित्य श्रीवास्तव को मुरादाबाद से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर बनाया गया है। नौशीन को फतेहपुर से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट बस्ती की जिम्मेदारी दी गई है। शौर्य अरोड़ा को संयुक्त मजिस्ट्रेट बदायूं और कुणाल रस्तोगी को संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर बनाया गया है।
इसी क्रम में अयान जैन को संयुक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़, शिवम कुमार को संयुक्त मजिस्ट्रेट महाराजगंज, अनिमेष वर्मा को संयुक्त मजिस्ट्रेट देवरिया और अंशुल हिंदल को संयुक्त मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शुभांशु कटियार बने संयुक्त मजिस्ट्रेट जौनपुर, जबकि विनोद कुमार मीना को संयुक्त मजिस्ट्रेट औरैया और अर्पित कुमार को संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रयागराज बनाया गया है।
रिदम आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट कानपुर देहात, रमेश चंद्र वर्मा को संयुक्त मजिस्ट्रेट बलिया, जीतो अक्षय दीपक को संयुक्त मजिस्ट्रेट कुशीनगर और तेजस केठो को संयुक्त मजिस्ट्रेट मैनपुरी की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं मनीषा धामे को संयुक्त मजिस्ट्रेट झांसी बनाया गया है। सूची में अपराजिता आर्यन का भी नाम शामिल है। शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी के सिद्धार्थनगर में मस्जिद-मदरसे पर चला बुलडोजर, 9 हजार वर्गफीट हिस्सा ध्वस्त
Next articleजौनपुर: बेकरी की दुकान में लगी आग 10 लाख की क्षति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here