🔊 खबर सुनें
✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
सिद्धार्थनगर। मंगलवार सुबह पिपरा रामलाल गांव में प्रशासन ने मस्जिद और मदरसे के कथित अवैध हिस्से पर बुलडोजर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एसडीएम के नेतृत्व में पांच थानों के करीब 100 पुलिसकर्मी और छह बुलडोजर मौके पर पहुंचे।
बताया गया कि करीब 14 हजार वर्गफीट में बने मस्जिद-मदरसे का 9 हजार वर्गफीट हिस्सा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के रूप में चिन्हित किया गया था। प्रशासन ने इसी हिस्से को ध्वस्त किया।
बताया जा रहा है कि संबंधित मस्जिद-मदरसा करीब 59 साल पुराना था। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।








