*गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी मामलों में लापरवाही बरतने वाले राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने दबंगों द्वारा रास्ते पर कब्जा किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी ने संबंधित लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार को निलंबित करने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि विवादों और राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मामले की गंभीरता के अनुसार निलंबन भी किया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं। मंगलवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएम योगी ने कहा कि आम जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। विशेष रूप से भूमि विवादों में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को तत्काल राहत दिलाई जाए।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |













