आवाज़ न्यूज़ | खुटहन, जौनपुर
खुटहन विकासखंड के ग्राम भटपुरा में सरकारी चक मार्ग पर मिट्टी डलवाने को लेकर विवाद अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। आरोप है कि एसडीएम शाहगंज के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा दो बार पैमाइश कराए जाने के बावजूद अब तक चक मार्ग पर मिट्टी नहीं डाली गई।
इसी जनहित के मुद्दे को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद ग्राम प्रधान सत्यनारायण बिंद पर दो पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी के पत्रकार धर्मेंद्र कुमार तथा आवाज़ न्यूज़ 24 के पत्रकार अमित कुमार का आरोप है कि समाचार प्रकाशित होने से नाराज ग्राम प्रधान ने उनके प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पीड़ित पत्रकारों का कहना है कि उन्होंने केवल जनहित से जुड़े विषय को तथ्यात्मक रूप से प्रकाशित किया था। उनका आरोप है कि खबर प्रकाशित होने के बाद उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया।
घटना के बाद पत्रकारों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
आवाज़ न्यूज़ का पक्ष:
यह समाचार संबंधित पत्रकारों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। यदि ग्राम प्रधान या संबंधित पक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो आवाज़ न्यूज़ उसे भी समान प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav


