Home राष्ट्रीय वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, 28 छक्के लगाकर...

वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, 28 छक्के लगाकर रचा इतिहास

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को क्रिकेट की दुनिया में अपने रिकॉर्डों से तहलका मचा दिया। दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों पर 204 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक, सबसे तेज दोहरा शतक और एक पारी में सबसे ज्यादा 28 छक्के लगाने के रिकॉर्ड अब उनके नाम हैं। भारत ए ने यूएई के 249 रन के लक्ष्य को सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल कर लिया।वैभव की पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 384.90 रहा। यानी उन्होंने लगभग हर गेंद पर चार रन से ज्यादा बनाए। उनकी इस पारी ने भारत ए को ऐसा फायदा पहुंचाया कि टीम ने 250 रन का लक्ष्य केवल 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ए ने 254 रन बनाकर यह मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। टीम ने लक्ष्य हासिल करने के लिए 50 ओवर में से केवल 14.2 ओवर ही खेले। इस तरह भारत ए ने 214 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की।

स्रोत: SatyaHindi – Latest

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleUP Election 2027: Azam Khan की वापसी से BJP में हलचल, Akhilesh Yadav को मिलेगा बड़ा फायदा?
Next article*सांसद मनोज तिवारी का भव्य स्वागत, अलाव पर हुई राजनीतिक व विकासात्मक चर्चा*
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here