Home राजनीति Jaunpur News संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का...

Jaunpur News संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

0
Jaunpur News संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प, मुख्यमंत्री के संबोधन का भी हुआ सजीव प्रसारण

जौनपुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान के मूल आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और उसके सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने की शपथ ली।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश के प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता सुनिश्चित करने वाले संवैधानिक आदर्शों के प्रति निष्ठा व्यक्त की।

कार्यक्रम में राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ ही आपसी भाईचारे एवं बंधुता की भावना मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने संविधान में निर्धारित अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करने का संकल्प लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देखा और सुना।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article*पटैला में दो दिनों से पड़ा है मृत गोवंश, दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा; जिम्मेदार बेखबर*
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here