Jaunpur aawaz news

जनपद में स्कूल वाहनों की सुरक्षा, फीस विनियमन और छात्रों के हितों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के कोई भी स्कूल वाहन संचालित नहीं किया जाएगा। यदि कोई वाहन बिना फिटनेस के चलता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूली वाहनों में बच्चों की ओवरलोडिंग पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल बस फिटनेस जांच के बाद ही सड़क पर उतरे और विद्यालयों में वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो। सभी विद्यालयों को वाहन फिटनेस और अन्य आवश्यक जानकारियां संबंधित पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी अभिभावक को ड्रेस, किताब या अन्य सामग्री किसी एक निर्धारित दुकान से खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए। विद्यालयों को शासनादेश के अनुसार ही शुल्क लेना होगा।
जनपद में कुल 6184 विद्यालयों को निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र देने और पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा वाहन चालकों का सत्यापन कराने, विद्यालय सुरक्षा समिति गठित करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासनादेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पहली बार उल्लंघन पर एक लाख रुपये, दूसरी बार पांच लाख रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा, जबकि तीसरी बार विद्यालय की मान्यता रद्द की जा सकती है।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के दौरान अंकपत्र और टीसी के नाम पर छात्रों से किसी प्रकार का शुल्क न लिया जाए। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आरटीई एक्ट के तहत प्रवेश दिया जाए और विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबों को प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एआरटीओ, विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav



