लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान विधानसभा के सदस्य आलम बदी के निधन पर मानसून सत्र के पहले दिन शोक व्यक्त किया। सीएम ने आलम बदी सहित 21 पूर्व विधानसभा सदस्यों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 90 वर्ष से अधिक आयु में भी आलम बदी की राजनीतिक सक्रियता हर जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणादायी है। उनका बार-बार निर्वाचित होना यह साबित करता है कि यदि कोई जनप्रतिनिधि जनता और क्षेत्र के प्रति पूर्ण समर्पित रहे तो आयु कोई मायने नहीं रखती।
आलम बदी का जीवन परिचय
आलम बदी का निधन 23 जुलाई को हुआ। वे 90 वर्ष से अधिक आयु के थे और लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ के बिंदवल में हुआ था। वे सदन के सबसे वरिष्ठ और वयोवृद्ध सदस्य थे।
वे पांचवीं बार विधानसभा सदस्य चुने गए थे। सर्वप्रथम 1996 के मध्यावधि चुनाव में निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2002, 2012, 2017 और 2022 में निजामाबाद (आजमगढ़) सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विजयी रहे। वे विधानसभा की विभिन्न समितियों के सदस्य रहे और वर्तमान में आचार समिति के सदस्य थे।
सीएम योगी का बयान
सीएम योगी ने कहा कि आलम बदी सरल, विनम्र और जनसामान्य से जुड़े लोकप्रिय नेता थे। वे सादगी और बेदाग छवि के लिए प्रसिद्ध थे। गरीब-वंचित वर्ग के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी। वे अपने क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों को लेकर सदन में हमेशा आवाज उठाते थे।
मुख्यमंत्री ने उन्हें कुशल राजनीतिज्ञ और समर्पित समाजसेवी बताते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश को एक अनुभवी नेता और समाजसेवी की क्षति हुई है।
21 पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि
सीएम योगी ने 21 पूर्व विधानसभा सदस्यों — राजेंद्र त्रिपाठी, भोला पांडेय, अमिताभ लवानिया, सुब्बाराम, जगन्नाथ चौधरी, रामप्यारे आजाद, गोपीनाथ वर्मा, यशपाल सिंह, राधेश्याम भारती, संग्राम सिंह, हरिनारायण राजभर, डॉ. भगवत दयाल, अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’, ओमवती देवी, मोहर सिंह, अफसर यू अहमद, तेजभान सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, प्यारेलाल शंखवार, ओमकार सिंह और हनुमंत सिंह — के निधन पर भी शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
The post सीएम योगी ने विधायक आलम बदी के निधन पर जताया शोक, 21 पूर्व सदस्यों को दी श्रद्धांजलि appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

