Home आवाज़ न्यूज़ चित्रकूट: चलती रोडवेज बस में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का...

चित्रकूट: चलती रोडवेज बस में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बेहद दुखद और निंदनीय घटना सामने आई है। प्रयागराज से चित्रकूट जा रही यूपी रोडवेज बस में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी मां के साथ बस से सफर कर रही थी। आरोप है कि बस में पास बैठे आरोपी ने बच्ची को गोद में लेकर खिलाने के बहाने घटना को अंजाम दिया। बच्ची के रोने और दर्द बताने पर मां को शक हुआ। महिला ने बस चालक से बस रुकवाकर रैपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: चित्रकूट: चलती रोडवेज बस में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी राजकिशोर (46 वर्ष, मानिकपुर निवासी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ई-रिक्शा चलाता है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें चोट के निशान मिले हैं।

रैपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

The post चित्रकूट: चलती रोडवेज बस में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसुप्रिया सुले ने कहा कि परिसीमन विधेयक पर अभी तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है
Next articleचित्रकूट: चलती रोडवेज बस में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।