Home उत्तर प्रदेश जौनपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक सीपी मित्तल का जोरदार स्वागत, संगठन...

जौनपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक सीपी मित्तल का जोरदार स्वागत, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

0
1001626834
🔊 खबर सुनें

आवाज न्यूज़ जौनपुर। मुंगरा विधानसभा क्षेत्र के सुजानगंज स्थित राघव पैलेस में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में दिल्ली से पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक सीपी मित्तल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।मानवाधिकार विभाग के प्रदेश संगठन प्रभारी अनिल दुबे ‘आजाद’ के नेतृत्व में प्रस्तावित जिला अध्यक्ष अरुण यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार बिंद, श्रीधर तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर सीपी मित्तल का अभिनंदन किया।बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक सीपी मित्तल ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के साथ निरंतर संवाद पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।रिपोर्ट: आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहरिद्वार: शादी में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, दूल्हे के खिलाफ मुकदमा
Next articleबुलंदशहर के सिकंदराबाद में व्यक्ति की निर्मम हत्या, घर के बाहर सोते समय चेहरे पर धारदार हथियार से हुआ वार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here