Home आवाज़ न्यूज़ हरिद्वार: शादी में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, दूल्हे के...

हरिद्वार: शादी में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, दूल्हे के खिलाफ मुकदमा

0
🔊 खबर सुनें

हरिद्वार में एक दूल्हे ने अपने ही शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से खुलेआम फायरिंग की और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कनखल पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच की और फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार (निवासी टांडा मेहतौली, सुल्तानपुर, थाना लक्सर) के रूप में की। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वाटिका फार्म में आयोजित शादी पार्टी के दौरान दूल्हा पिस्टल से फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। जांच में सामने आया कि 26 जुलाई को लक्सर रोड स्थित वाटिका फार्म में योगेश कुमार की शादी पार्टी हुई थी। आरोप है कि पार्टी के दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति के फायरिंग की।

कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वीडियो में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई और बिना अनुमति फायरिंग की पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने इसे नियमों का उल्लंघन माना है। शादी समारोह और सार्वजनिक आयोजनों में लाइसेंसी हथियार निकालकर फायरिंग की अनुमति नहीं होती। गनीमत रही कि गोली आसमान की ओर चलाई गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

The post हरिद्वार: शादी में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, दूल्हे के खिलाफ मुकदमा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकवि संतोष के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
Next articleजौनपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक सीपी मित्तल का जोरदार स्वागत, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।