Home आवाज़ न्यूज़ कवि संतोष के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

कवि संतोष के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

0
🔊 खबर सुनें

सराय ख्वाजा-जौनपुर (आवाज न्यूज़)। जनपद जौनपुर के थाना सराय ख्वाजा अंतर्गत खम्हौरा ग्राम निवासी जाने-माने मंच संचालक एवं डिजिटल स्वतंत्र पत्रकार कवि संतोष यादव के निधन से सराय ख्वाजा क्षेत्र के गांवों में शोक की लहर व्याप्त है । श्री यादव लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले करीब दो महीने से केजीएमयू और उसके बाद पीजीआई लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती थे पिछले शनिवार की रात उनकी तबीयत काफी गंभीर हो गई और अंततः उनका निधन हो गया। कवि संतोष क्षेत्रीय समाचारों को बड़ी कुशलता से डिजिटल मीडिया युटुब एवं फेसबुक पर मौके पर जाकर प्रसारित करते थे और लोग घर बैठे देश-विदेश से अपने ग्रामीण अंचल की खबरों को प्राप्त करते थे। श्री यादव अपने ग्राम सभा खम्हौरा के एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। श्री यादव के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर व्याप्त है।

**पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार**

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक होटल में लगी भीषण आग में सात लोगों की जलकर मौत
Next articleहरिद्वार: शादी में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, दूल्हे के खिलाफ मुकदमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here