Home आवाज़ न्यूज़ पंचायत चुनाव की समय से चुनाव की उम्मीद खत्म ,अब 21जून को...

पंचायत चुनाव की समय से चुनाव की उम्मीद खत्म ,अब 21जून को जारी होगी मतदाता सूची

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन करते हुए नई समय-सारिणी जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से संबंधित कार्य 21 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 10 जून 2026 तक पूरा किया जाएगा।नई अधिसूचना के अनुसार 21 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक मतदाताओं के डुप्लीकेशन हटाने और कम्प्यूटरीकरण की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 29 मई 2026 से 9 जून 2026 तक मतदान केंद्रों और मतदान स्थलों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, SVN आवंटन, मतदाता सूची डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य किया जाएगा।अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 10 जून 2026 को किया जाएगा।आयोग ने निर्देश दिया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही पुनरीक्षण के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे ताकि मतदाता सूची का कार्य समय पर पूरा किया जा सके।यह अधिसूचना राज प्रताप सिंह की ओर से जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन करते हुए नई समय-सारिणी जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से संबंधित कार्य 21 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 10 जून 2026 तक पूरा किया जाएगा।
नई अधिसूचना के अनुसार 21 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक मतदाताओं के डुप्लीकेशन हटाने और कम्प्यूटरीकरण की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 29 मई 2026 से 9 जून 2026 तक मतदान केंद्रों और मतदान स्थलों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, SVN आवंटन, मतदाता सूची डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य किया जाएगा।
अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 10 जून 2026 को किया जाएगा।
आयोग ने निर्देश दिया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही पुनरीक्षण के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे ताकि मतदाता सूची का कार्य समय पर पूरा किया जा सके।
यह अधिसूचना राज प्रताप सिंह की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleGhazipur News गाजीपुर में फार्मर रजिस्ट्री जरूरी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी सम्मान निधि और MSP का लाभ
Next articleJaunpur News शाहगंज में पुलिस का बड़ा धमाका: भारी मात्रा में बारूद के साथ दो दबोचे, बड़ी वारदात की फिराक में थे शातिर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here