
शिव कुमार प्रजापति, शाहगंज (जौनपुर)
जौनपुर की शाहगंज पुलिस ने शनिवार को एक ऐसी कामयाबी हासिल की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए बड़ागांव नहर पुलिया के पास से दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कोई छोटा-मोटा सामान नहीं, बल्कि 75 किलो बारूद और विस्फोटक बनाने का भारी जखीरा बरामद हुआ है।
चेकिंग के दौरान धरे गए आरोपी
एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच शनिवार को शाहगंज पुलिस को बड़ी लीड मिली। क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह की टीम जब चेकिंग कर रही थी, तभी नहर पुलिया के पास दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने जब इन्हें रोककर तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अफसर हुसैनी (निवासी अरसिया, सरपतहां) और विष्णु प्रताप (निवासी चूड़ी मोहल्ला, शाहगंज) के रूप में हुई है।
बरामदगी देख चकराई पुलिस: बम बनाने का था पूरा इंतजाम
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से जो सामान मिला है, उससे साफ है कि वे किसी बड़ी योजना पर काम कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से बरामद किया:
- 75 किलो पिसा हुआ बारूद
- 44 किलो कलमी सोडा
- 94 किलो पीला विस्फोटक पाउडर
- 72 किलो बरेठा और 30 किलो यूरिया
क्या किसी बड़ी साजिश की थी तैयारी?
इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस अब इन दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है कि आखिर इतना बारूद कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।
इस जांबाज टीम में हेड कांस्टेबल अनुज सिंह, जितेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, अमरनाथ यादव, अमन यादव, सुनील यादव और महिला कांस्टेबल दीपिका तिवारी शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












