
गाजीपुर में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अब बेहद जरूरी हो गई है। अविनाश कुमार ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवा लें, क्योंकि शासनादेश के अनुसार अब बिना फार्मर रजिस्ट्री के कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।
फार्मर रजिस्ट्री न होने पर किसानों को न तो किसान सम्मान निधि मिलेगी, न ही उर्वरक और बीज की खरीद संभव होगी। इसके अलावा किसान MSP पर सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे। साथ ही उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, लघु सिंचाई, खाद्य एवं विपणन विभाग की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल सकेगा।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जनपद में अब तक 4.20 लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। इनमें 3.59 लाख किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसान हैं, जबकि करीब 60 हजार अन्य किसानों का भी पंजीकरण किया जा चुका है।
6 अप्रैल से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत जिले की 900 ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाए जा रहे हैं। इन कैम्पों के माध्यम से अब तक 33 हजार से अधिक नई फार्मर रजिस्ट्रियां बनाई जा चुकी हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए 2300 से अधिक ग्राम स्तरीय कर्मी, 200 से अधिक ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और 50 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारी लगातार कैम्पों का निरीक्षण कर रहे हैं।
गांवों में लेखपाल, सचिव, कोटेदार और ग्राम प्रधान घर-घर संपर्क कर किसानों को रजिस्ट्री के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अंश निर्धारण, आदेश कॉलम की त्रुटि या आधार और खतौनी में नाम अलग होने जैसी समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया जा रहा है।
डीएम ने किसानों से अपील की है कि वे स्वयं आगे बढ़कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराएं और अपने पड़ोसियों व रिश्तेदारों को भी इस अभियान से जोड़ें, ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया






