सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को मुंबई से एक महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। प्रेमी के घर पहुंचकर उसने जमकर बवाल मचाया।प्रेमिका को देख कर प्रेमी घर छोड़कर भाग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 26 वर्षीय युवक अपने माँ—बाप व भाई—बहनों के साथ मुंबई में रहता है। वहां उसका दो वर्षों से एक मडियाहूं के रहने वाली स्वजातीय लड़की से प्रेम सम्बन्ध हो गया। पहले तो दोनों परिवार के लोग शादी करवाने की सहमति बना लिए थे परंतु दो महीने से युवक का परिवार गांव आ गया। युवती को शंका हुई कि शायद युवक की अन्यत्र शादी की बातचीत चल रही है। यह जानकारी होने पर युवती सोमवार को मडियाहूं अपने घर आ गयी। वहां से मंगलवार की सुबह अपने भाई के साथ प्रेमी के घर आकर जमकर बवाल किया। काफी देर तक चले बवाल के बाद प्रेमी के परिजन तथा अगल—बगल के लोगों के द्वारा युवक से ही शादी के आश्वासन के बाद युवती शांत हुई। फिलहाल वह प्रेमी के आने के इंतजार में बैठी है। उधर प्रेमी भाग गया है।
यह भी पढ़ें: Jaunpur News बाइक की टक्कर के बाद युवक से मारपीट, दबंग बाइक लेकर फरार; वीडियो से हुई आरोपियों की पहचान
















