Home आवाज़ न्यूज़ सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में हैंडपंप मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, दो अन्य...

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में हैंडपंप मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, दो अन्य मजदूरों का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हैंडपंप की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो मजदूरों का जिला अस्पताल में, जबकि दो अन्य का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जमाऊ पट्टी गांव निवासी करीब 60 वर्षीय राजेंद्र यादव पुत्र बदरू यादव और अर्जुनपुर गांव निवासी करीब 25 वर्षीय बृजेश यादव पुत्र संकटा प्रसाद यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ हैंडपंप की मरम्मत करने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि मरम्मत के दौरान पुराना पाइप निकालते समय वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इससे पाइप में करंट उतरने की वजह से चारों मजदूर उसकी चपेट में आकर झुलस गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनके साथ काम कर रहे दो अन्य मजदूरों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद क्षेत्र में बिजली के तारों के नीचे हैंडपंप मरम्मत जैसे कार्यों के दौरान सुरक्षा सावधानियों को लेकर चिंता जताई जा रही है। घायलों की वर्तमान स्थिति और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी की पुष्टि होना अभी बाकी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर में 23 अक्टूबर को होगा स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव, 67,172 मतदाता करेंगे मतदान
Next articleरोटावेटर की चेपट में आने मासूम की मौत , परिजनों का बुरा हाल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।