Home जौनपुर *निवर्तमान बीईओ आनंद प्रकाश सिंह को दी गई भावभीनी विदाई*

*निवर्तमान बीईओ आनंद प्रकाश सिंह को दी गई भावभीनी विदाई*

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। सुइथा कला बीआरसी सभागार, सुइथाकलां में शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आनंद प्रकाश सिंह के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। गैर जनपद सिद्धार्थनगर में उनका स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रिया पाठक के सौजन्य से की गई। इस अवसर पर विकासखंड के समस्त शिक्षकों ने सिंह को माल्यार्पण कर, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने निवर्तमान बीईओ आनंद प्रकाश सिंह के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शिक्षकों ने कहा कि सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सुइथाकलां ब्लॉक में शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उनका सरल स्वभाव और शिक्षकों के प्रति सहयोगात्मक रवैया सदैव स्मरणीय रहेगा। वर्तमान बीईओ सुश्री प्रिया पाठक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष द्वय डॉ रणजय सिंह, व सुधाकर सिंह दुष्यंत मिश्र, पारसनाथ यादव, नरेंद्र बहादुर सिंह, अजय मिश्रा, रविंद्र भास्कर, राकेश कुमार, अरविंद कुमार यादव जिला अध्यक्ष टीचर सेल्फ केयर टीम जौनपुर, ब्लॉक मंत्री द्वय उमेश चंद्र यादव , डा. निशकांत यादव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। महिला शिक्षिकाओं में अनुपमा अग्रहरि, शकुंतला मिश्रा, संगीता पाल, सविता, सुनीता यादव एवं वंदना अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक साथियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

रिपोर्ट चंद्रजीत यादव डीआरयस न्यूज़ नेटवर्क

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने जौनपुर में किया संगठन का विस्तार, धर्मेन्द्र कुमार बिन्द बने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here