Home जौनपुर Jaunpur News *ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल...

Jaunpur News *ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल का शाहगंज में जोरदार स्वागत*

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

*#विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, विधायक रमेश सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित*

शाहगंज (जौनपुर)। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल का शाहगंज नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईशान राम जायसवाल के नेतृत्व में नगर के रामलीला भवन चौक, कोतवाली चौक एवं जेसीज चौक पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसके पश्चात डाक बंगले पर विधायक रमेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चिंताराम शर्मा, महामंत्री कालीचरण जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, भाजपा नेता वेद प्रकाश जायसवाल, नरेंद्र उपाध्याय, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन कुमार जायसवाल ,जायसवाल समाज के युवा अध्यक्ष धीरज जायसवाल, भीम सिंह, अनिल मोदनवाल, सुरेश धुरिया, अंगद वर्मा, सभासद प्रतिनिधि कृष्णकांत सोनी, पवन पाल, काशी क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के मंत्री अनिल गुप्ता, देवी प्रसाद चौरसिया, प्रिंस गौतम, अनुराग अग्रहरि, वासु अग्रहरि, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष सचिन वर्मा, अरविंद अग्रहरि, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, रवि कसेरा, भुवनेश्वर मोदनवाल, मोनू तिवारी, बेचन पांडेय, अमरनाथ मिश्रा, रविकांत विश्वकर्मा, प्रेम प्रकाश विश्वकर्मा एवं विजय लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article*खरताबपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस, बच्चों की शिक्षा व स्वच्छता पर दिया गया जोर*
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here