Home जौनपुर बारात जा रहे युवकों में दो की मौत, दो गंभीर, बोलेरो को...

बारात जा रहे युवकों में दो की मौत, दो गंभीर, बोलेरो को पिकअप के टक्कर मारने से हुआ हादसा, परिजनों में मातम

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



जौनपुर।सुजानगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव से सोमवार की शाम बारात में शामिल होने प्रतापगढ़ जा रहे चार युवकों की बोलेरो को सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार रायपुर गांव निवासी चार युवक सोमवार की शाम बोलेरो से प्रतापगढ़ जिले के केवरा गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। अभी उनकी गाड़ी बिच्छूर, बीरापुर के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार चारों युवक घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रदीप (24) पुत्र श्यामसुंदर सरोज और सुंदर (19) पुत्र रामू सरोज को मृत घोषित कर दिया।
वहीं हादसे में घायल शिवम (26) पुत्र रामू और वकील (19) पुत्र मोहनलाल का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए। दोनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक प्रदीप एक ऑटो गैरेज में काम करता था, जबकि सुंदर घर पर ही रहता था।दो युवकों की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराहुल गांधी को खुला ख़त- शिकागो में अमेरिका को ‘स्टेबलाइज़र’ बताना नेहरू-इंदिरा का अपमान है!
Next articleदावत के बाद घर से जेवरात चोरी, पुलिस जांच में जुटी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here