Home जौनपुर पत्रकार की गिरफ्तारी के विरोध में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद जौनपुर की आपात...

पत्रकार की गिरफ्तारी के विरोध में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद जौनपुर की आपात बैठक*,

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

​जौनपुर। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के प्रदेश प्रभारी मृत्युंजय चौधरी को लखीमपुर के कोतवाल द्वारा कथित तौर पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई के विरोध में पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। इसी क्रम में संगठन के केंद्रीय प्रमुख माननीय अनिल दुबे आजाद के निर्देशानुसार, क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में जौनपुर जिला इकाई द्वारा आनन-फानन में एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई।​बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया। संगठन के पदाधिकारियो ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि प्रदेश प्रभारी मृत्युंजय चौधरी के खिलाफ दर्ज किया गया फर्जी मुकदमा जल्द से जल्द वापस लिया जाए और उनकी अविलंब रिहाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, मामले में दोषी लखीमपुर के कोतवाल के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की भी पुरजोर मांग उठाई गई है।​बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस प्रकरण को लेकर स्थानीय जनपद के पत्रकार एवं आम लोग लखीमपुर के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपेंगे। जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव और अन्य पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र अमल नहीं किया गया और मृत्युंजय चौधरी को रिहा नहीं किया गया, तो संगठन पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा।​संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पूरे गंभीर मामले की जानकारी केंद्रीय प्रमुख माननीय अनिल दुबे आजाद को दे दी गई है। अब उन्हीं के निर्देशानुसार और मार्गदर्शन पर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर उसे छेड़ा जाएगा। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जिला प्रभारी राजीव रतन श्रीवास्तव, हिरामणी गौतम जिला महासचिव, तहसील अध्यक्ष अरुण यादव, तहसील उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार बिंन्द, संदीप सोनी , मनोज कुमार सिंह , अमित कुमार, अजय बहादुर अनिल शर्मा, आदितमाम पत्रकार उपस्थित रहे अंत में, आगामी रणनीति तय करते हुए बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुटता के साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौपुर के लाल डॉ रोहित उपाध्याय बने “राष्ट्रीय सोशल मीडिया चुनाव प्रभारी – काशी क्षेत्र, भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Next articleत्वरित कार्यवाही न होने पर पूरे प्रदेश में किया जाएगा उग्र आंदोलन क्रांतिकारी संपादक अनिल दूबे आजाद केंद्रीय प्रमुख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here