Home जौनपुर डेढ़ माह से घर से लापता महिला का तालाब में मिला कंकाल

डेढ़ माह से घर से लापता महिला का तालाब में मिला कंकाल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



 
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के घमहकपूरा मजरे में अपने घर से करीब डेढ माह पहले लापता महिला का मंगलवार को उसके ही घर के पीछे तालाब में कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।
महिला की पहचान इसी गांव निवासी संगीता पत्नी घोसे बिंद के रूप में हुई है जो बीते करीब डेढ माह पहले घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो 16 अक्टूबर को घोसे ने उसकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को घोसे ने तालाब में एक कंकाल देखा तो उसके होश उड़ गए। कंकाल मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस के आने के बाद कंकाल बाहर निकाला गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पूरा तालाब जलकुंभी से ढका हुआ था। जब पानी कम हुआ तो कंकाल ऊपर की तरफ आ गया। काफी दिन पानी मे डूबे रहने के कारण लाश पूरी तरह सड़कर कंकाल बन गई थी। फिल्हाल पुलिस ने लाश का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराहुल की संपत्ति की CBI, ईडी जांच वाला इलाहाबाद HC का आदेश रद्द, SC बोला- नये सिरे से सुनवाई हो
Next articleउमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली बेल, सुप्रीम कोर्ट ने भी दी तारीख़, दिल्ली पुलिस को पहले सुनेगी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here