Home जौनपुर खुटहन (जौनपुर): प्रेम प्रसंग में चली गोली, तीन नाबालिग गिरफ्तार

खुटहन (जौनपुर): प्रेम प्रसंग में चली गोली, तीन नाबालिग गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला मार्ग स्थित सेंवई नाला पुल पर तीन दिन पूर्व हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साइकिल सवार युवक को गोली मारने के मामले में शामिल तीन नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह वारदात प्रेम प्रसंग के चलते आपसी विद्रोह में अंजाम दी गई थी।

प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह

मूलरूप से ख्वाजापुर गांव निवासी मुन्नीलाल छह वर्ष पूर्व रसूलपुर गांव में बस गए थे। वे सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि उनके दो बेटे और पत्नी घर पर रहते हैं। बीते मंगलवार की सुबह उनका 22 वर्षीय बेटा सचिन मौर्या खेत से चुकंदर उखाड़कर खुटहन मंडी में बेचने गया था। मंडी से लौटते समय जब वह सेंवई नाला पुल के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया। गोली कमर में लगते ही सचिन लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि हमलावर फरार हो गए।

पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल आया सामने

थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच और सर्विलांस की मदद से आरोपितों की पहचान की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि घायल सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने छानबीन तेज की, तो कई नाम सामने आए।

शुक्रवार तड़के पुलिस ने पटैला बाजार से तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अनुराग उर्फ मंगला (17), छोटू उर्फ कृष्ण कुमार मिश्रा (17) और प्रिंस यादव (16), सभी निवासी रसूलपुर के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि सचिन को कई बार युवती से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

घटना के समय अनुराग बाइक चला रहा था, जबकि गोली चलाने वाला आरोपित अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleअमर शहीद शौर्य चक्र विजेता आशुतोष यादव की आठवीं पुण्य तिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार जनों सहित अन्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया/
Next articleप्रयागराज में हाईवे पर कार-बस की टक्कर, 10 कुंभ श्रद्धालुओं की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।