
जौनपुर। राजस्व वसूली में तेजी लाने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। राजस्व कार्यों, आपदा प्रबंधन और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से जुड़े कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा गया।
बैठक में संग्रह कार्यालय, नजारत सहित विभिन्न पटलों पर लंबित ऑडिट आपत्तियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित आपत्तियों का जल्द निस्तारण कर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर
बैठक में धारा 33, 34, 24 और 67 से संबंधित राजस्व मामलों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इन मामलों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि अनावश्यक रूप से मामले लंबित न रहें।
बड़े बकायेदारों से होगी वसूली
राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपजिलाधिकारियों को बड़े बकायेदारों से प्रभावी ढंग से वसूली करने के निर्देश दिए गए। अमीनों के कार्यों की भी समीक्षा की गई और उन्हें निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली में तेजी लाने को कहा गया।
अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जा सकती है।
सरकारी जमीन से हटेगा अवैध कब्जा
बैठक में एंटी भू-माफिया अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपजिलाधिकारियों को सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों को चिह्नित कर उन्हें हटाने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने अधिकारियों को यह भी कहा कि सभी निर्धारित कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं और लंबित प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारीगण समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर
स्वतंत्रता समानता निष्पक्षता एवं सामाजिक न्याय
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |



















