Home जौनपुर Jaunpur News कृषि यंत्रों के लिए ई-लाटरी से 186 कृषको का चयन

Jaunpur News कृषि यंत्रों के लिए ई-लाटरी से 186 कृषको का चयन

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz News 

जौनपुर।  जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में गठित कृषि यंत्रीकरण की 15 सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की निगरानी में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उन्नति शील कृषि यंत्रो के 186 लक्ष्य के सापेक्ष ई-लाटरी के माध्यम से 186 कृषको का पारदर्शी तरीके से चयन किया गया।  एलईडी लगाकर पहले किसानों को डेमो के रूप में मार्क ड्रील करके दिखाया गया, फिर ई-लाटरी द्वारा चयन किया गया। 

              10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 107 रोटावेटर, 16 कस्टम हायरिंग सेंटर, तीन कंबाइन हार्वेस्टर, चार स्माल गोदाम, पाच पावर टिलर, 09 लेजर लैंड लेवलर, 11 कल्टीवेटर, पाच स्ट्रा रीपर, सात थ्रेशर, चार मिनीराइस मिल और 15 चैफ कटर के लिए किसानों का चयन किया गया।  संचालन

उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया।   उपनिदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिंह राणा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एलडीएम, सहित किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के घर पहुंचे राज्यमंत्री परिजनों से मुलाकात करके बंधाये ढांढस, सम्भव मदद का दिया आश्वासन
Next articleJaunpur News बच्चों के साथ बाल दिवस मनाने पहुंचे प्रभारी निरीक्षक
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।