Home जौनपुर पीएम स्वनिधि विशेष अभियान शुरू, 30 जून तक स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा...

पीएम स्वनिधि विशेष अभियान शुरू, 30 जून तक स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा योजनाओं का लाभ

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

आवाज़ न्यूज़ संवाददाता | जौनपुर

यह भी पढ़ें: Jaunpur News गुलाब पाल की गोली मारकर हत्या , हिस्ट्रीशीटर था मृतक

जनपद में रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत एक माह का विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक चलेगा, जिसके दौरान स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण सुविधा के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

अभियान के तहत जिले में स्वनिधि महोत्सव, लोक कल्याण मेले, बैंकर्स-वेंडर्स बैठकें और विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में लाभार्थियों को ऋण, डिजिटल भुगतान, क्रेडिट कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अधिकारियों के अनुसार विशेष शिविरों में नए स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान कर उन्हें भी योजना से जोड़ा जाएगा। साथ ही “स्वनिधि से समृद्धि” कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों और उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।

इस बार योजना का दायरा बढ़ाते हुए जलालपुर विकासखंड की महिमापुर ग्राम पंचायत को भी शामिल किया गया है। सेंसेस टाउन के रूप में चयनित होने के बाद यहां के ठेला, खोमचा और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को भी बिना गारंटी ऋण सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के छोटे कारोबारियों को अपने व्यवसाय के विस्तार में मदद मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों का कहना है कि दूसरे और तीसरे चरण का ऋण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड सुविधा से जोड़ा जाएगा तथा उन्हें डिजिटल लेन-देन और वित्तीय प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

जिले में चल रहे इस विशेष अभियान से हजारों स्ट्रीट वेंडर्स, फुटपाथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को लाभ मिलने की संभावना है। प्रशासन का मानना है कि इससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और छोटे व्यवसायों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आवाज़ न्यूज़

सच, समान, निष्पक्ष

www.aavaj.com
www.aawaznews.com

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में 5 से 21 जून तक चलेगा जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान, पौधरोपण से लेकर योग दिवस तक होंगे विशेष कार्यक्रम
Next articleऑपरेशन वज्रपात: सोशल मीडिया गैंग और अराजक तत्वों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 19 लोग गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here