Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में...

जौनपुर: पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
जौनपुर: पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

शाहगंज की कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी के पीछे हुआ हादसा, खेलते समय पोखरे की सीढ़ियों के पास पहुंचा था बच्चा

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी के पीछे स्थित पोखरे में हुआ। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, बच्चा खेलते-खेलते पोखरे की सीढ़ियों के पास पहुंच गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और डूब गया। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पोखरे में उसका शव मिला।

घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी प्रीतम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की।

तीन वर्षीय मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर की लापता दो बच्चियों के शव गाजीपुर में मिले, मां पर नदी में फेंकने का आरोप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here