जौनपुर में 5 से 21 जून तक चलेगा जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान, पौधरोपण से लेकर योग दिवस तक होंगे विशेष कार्यक्र
आवाज़ न्यूज़ संवाददाता | जौनपुर
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद जौनपुर में 5 जून से 21 जून तक समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की भावना के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी गतिविधियों में पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी, ईंधन बचत और सादगी को प्राथमिकता दी जाएगी।
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों, विकास खंडों और नगर निकाय क्षेत्रों में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदियों, नहरों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए जाएंगे। स्थानीय एवं फलदार प्रजातियों को प्राथमिकता देने के साथ सिटी फॉरेस्ट विकसित करने पर भी जोर दिया गया है।
8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद स्थापित कर सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त अभियान और जनसमस्या समाधान शिविर भी लगाए जाएंगे।
14 से 16 जून तक विकास खंड स्तर पर जनकल्याण मेलों का आयोजन होगा, जहां विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी करेंगे। इसके बाद 16 से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तथा 17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का आयोजन होगा, जिसमें किसानों को जीवामृत, बीजामृत, जैविक खाद और प्राकृतिक कीटनाशक तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कम लागत में अधिक उत्पादन और जल संरक्षण जैसे विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित होंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें युवाओं, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों, एनसीसी तथा पुलिस विभाग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल भी आयोजित होंगी, जहां सरकारी योजनाओं की समीक्षा और जन शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा चयनित गांवों में रात्रि विश्राम कर स्थानीय समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















