Home उत्तर प्रदेश आजमगढ़: मदरसा अनुदान घोटाले में EOW के वांछित प्रबंधक को जीयनपुर पुलिस...

आजमगढ़: मदरसा अनुदान घोटाले में EOW के वांछित प्रबंधक को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
45484-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

आजमगढ़। मदरसा अनुदान में कथित फर्जीवाड़े के मामले में आर्थिक अपराध संगठन (EOW) की जांच के दौरान वांछित चल रहे अभियुक्त को जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी 2025 को राज्य विशेष अपराध अनुसंधान शाखा (EOW), लखनऊ के निरीक्षक कुँवर ब्रह्म प्रकाश सिंह की तहरीर तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के आदेश पर मदरसा वीर अब्दुल हमीद शिक्षण संस्थान, मुजार, आजमगढ़ (मदरसा आईडी-191100762) के प्रबंधक के विरुद्ध मु0अ0सं0-57/2025 में धारा 409, 420, 465, 467, 468 एवं 471 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: जौनपुर: सिकरारा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, बाहरपुर तिराहा के पास दबोचा

आरोप है कि मदरसा प्रबंधक ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय मदरसा अनुदान प्राप्त करने में धोखाधड़ी की। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह द्वारा की जा रही है।

इसी क्रम में 7 जुलाई को जीयनपुर पुलिस ने आलीम अली पुत्र हासिम हुसैन, निवासी कुर्ती जाफरपुर हुसैनाबाद, थाना कोपागंज, जनपद मऊ को जीयनपुर रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध आजमगढ़ जनपद में पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजन समाधान दिवस में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शिकायत का हुआ त्वरित समाधान
Next articleदेशभर में मानसून का कहर! कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया रेड-ऑरेंज अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here