Home आवाज़ न्यूज़ जन समाधान दिवस में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शिकायत का हुआ...

जन समाधान दिवस में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शिकायत का हुआ त्वरित समाधान

0
IMG_20260708_174651-1
🔊 खबर सुनें

मेदिनीनगर (पलामू), जिला समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस के दौरान मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। दो लाभुकों ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि उनके बैंक खातों में योजना की राशि नहीं पहुंच रही है।
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान तकनीकी त्रुटियां सामने आईं, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने जन समाधान दिवस के दौरान ही दूर कर दिया।
जिला प्रशासन ने बताया कि तकनीकी समस्या का समाधान कर दिया गया है और अब अगले माह से दोनों लाभुकों के खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नियमित रूप से प्राप्त होगी।
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि जन समाधान दिवस का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी
Next articleआजमगढ़: मदरसा अनुदान घोटाले में EOW के वांछित प्रबंधक को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here