✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
*बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता पर दुरुस्त कराने के निर्देश, जरूरत के अनुसार रात में भी होगा मरम्मत कार्य*
*जौनपुर।* बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़कों के गड्ढामुक्तिकरण को लेकर हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को तीन दिन के भीतर चिन्हित सभी गड्ढों को भरकर सड़कों को आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सड़क मरम्मत के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आमजन को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यकता के अनुसार रात में भी सड़क मरम्मत का कार्य कराने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने मारुति सुजुकी शोरूम के सामने क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल ठीक कराने को कहा। साथ ही सभी अधिशासी अधिकारियों से उनके क्षेत्रों की सड़कों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए गड्ढायुक्त एवं क्षतिग्रस्त मार्गों को तत्काल मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने नगर क्षेत्रों में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। यातायात व्यवस्था और प्रमुख मार्गों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने सुचारु यातायात के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एडीएम भू-राजस्व अजय अम्बष्ठ, एडीएम वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, एनएचएआई के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













