Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: खराब मौसम के अलर्ट पर 30 अक्टूबर को कक्षा आठ तक...

जौनपुर: खराब मौसम के अलर्ट पर 30 अक्टूबर को कक्षा आठ तक के स्कूल बंद*

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

*डीएम के निर्देश पर स्कूल बंद, शिक्षकों को कार्यस्थल पर उपस्थित रहने का आदेश*
✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
*जौनपुर।* वज्रपात और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जौनपुर में 30 अक्टूबर 2026 को कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय मौसम विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक केंद्र की एडवाइजरी और जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में लिया गया है।
आदेश के तहत जनपद के नर्सरी से कक्षा आठ तक के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में 30 अक्टूबर को पढ़ाई नहीं होगी।
हालांकि, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर विभागीय एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधकों व प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news : जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल, बीएसए ने जारी किया आ…
Next articleJaunpur News : टीडी कॉलेज में युवा उत्सव का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिख…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here