Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़...

Jaunpur News वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी टेलर गिरफ्तार

0
1001708088
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार में नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर बरसठी पुलिस ने आरोपी टेलर शौकत अली को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि किशोरी बरसठी बाजार स्थित टेलर की दुकान पर कपड़ा सिलाने गई थी। इसी दौरान उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया और पुलिस के संज्ञान में पहुंचा।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो सहित उपलब्ध अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: भैंस को तालाब से निकालने उतरे 68 वर्षीय वृद्ध की डूबने से मौत
Next articleJaunpur News हाईवे किनारे रेस्टोरेंट में अचानक बिगड़ी ट्रक चालक की तबीयत, इलाज के दौरान मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।