Home आवाज़ न्यूज़ ग्रेटर नोएडा में सोफा फैक्ट्री में आग लगने से तीन मजदूरों की...

ग्रेटर नोएडा में सोफा फैक्ट्री में आग लगने से तीन मजदूरों की मौत, जानिए पूरा मामला

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को सोफा बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। फैक्ट्री नंबर 4जी में लगी आग में तीन मजदूर उस समय झुलस गए, जब मजदूर सो रहे थे। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय गुलफाम (मथुरा निवासी), 29 वर्षीय मजहर आलम (कटिहार, बिहार निवासी) और 24 वर्षीय दिलशाद (अररिया, बिहार निवासी) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में एक इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री में आग लगने से दो दमकल कर्मियों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया, “थाना बीटा 2 क्षेत्र के अंतर्गत साइट 4 की फैक्ट्री नंबर 4जी में आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान फैक्ट्री में तीन व्यक्तियों के शव मिले। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। इस हादसे ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फैक्ट्री में आग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं, यह भी जांच का विषय है।

The post ग्रेटर नोएडा में सोफा फैक्ट्री में आग लगने से तीन मजदूरों की मौत, जानिए पूरा मामला appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउन्नाव: 125 साल पुराना ब्रिटिशकालीन पुल ढहा, अधिकारियों ने कहा ये
Next articleमहाराष्ट्र में नई सरकार 2 दिसंबर को शपथ लेगी: सूत्र
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।