Home जौनपुर Jaunpur News बच्चों के साथ बाल दिवस मनाने पहुंचे प्रभारी निरीक्षक

Jaunpur News बच्चों के साथ बाल दिवस मनाने पहुंचे प्रभारी निरीक्षक

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

 बालिकाओं को दिए सुरक्षा के दृष्टिगत  दिशानिर्देश 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News: बक्शा में दिनदहाड़े हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 18 लाख के जेवरात के साथ युवक और बाल अपचारी पकड़े गए

Aawaz News 

 बरसठी : (जौनपुर ) बच्चो के साथ मिलकर बरसठी प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव  ने मनाया बालदिवस बढ़ाया उत्साह बालिकाओं को दिए सुरक्षा के लिए जरूरी जानकारी।

आज श्री आर आर यादव पब्लिक स्कूल पाली गोठांव में 14 जनवरी बाल दिवस के शुभ अवसर पर बाल मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बरसठी प्रभारी  निरीक्षक राजेश यादव के हाथों द्वीप प्रज्वलित करके रिबन कटवाकर किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश को आजाद कराने में चाचा नेहरू का योगदान सर्वोपरि है। बच्चों के प्रति प्यार और देश के प्रति उन्नति के प्रतीक है चाचा नेहरू।

इस दौरान  प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने महिला हेल्प लाइन व नारी सुरक्षा के बारे में भी उपस्थित शिक्षिकाओं व बच्चों को अवगत कराया। साथ ही साथ बाइक चलाने के नियमों को अवगत कराते हुए कहा कि हेलमेट जरूर लगाए और नियमों का पालन करे। वही विद्यालय के प्रबंधक कृष्णा नंद यादव ने भी बच्चो को चाचा नेहरू के बारे एवं जन्म दिवस के बारे में बच्चों को बताया और अपनी शिक्षा को मजबूत करने के प्रति जागरूक किया। विद्यालय में मेले का भी आयोजन किया गया जिसमे तरह तरह की खाने पीने की दुकानें और झूला आदि का व्यवस्था किया गया बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर संस्कृति कार्यक्रम भी किए।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News कृषि यंत्रों के लिए ई-लाटरी से 186 कृषको का चयन
Next articleAzamgarh news : बदमाशों ने गन्ना व्यापारी को मारपीट कर छीने 50 हजार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।