Home जौनपुर Jaunpur News गांव चलो अभियान” के तहत ग्राम शेख अशरफपुर पहुंचे शहरी...

Jaunpur News गांव चलो अभियान” के तहत ग्राम शेख अशरफपुर पहुंचे शहरी विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पद-यात्रा के माध्यम से किया जनसंपर्क

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 आवाज़ न्यूज़ 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर को केन्द्रीय विद्यालय के रूप में केन्द्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में दी है बड़ी सौगात सीएम से लेकर पीएम तक को बधाई- गिरीश चन्द यादव

गांव चलो अभियान" के तहत ग्राम शेख अशरफपुर पहुंचे शहरी विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पद-यात्रा के माध्यम से किया जनसंपर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के शहरी विकास राज्य मंत्री एवं जौनपुर सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत रविवार को मंडल गभिरन के ग्राम शेख अशरफपुर में आयोजित पद-यात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

मंत्री श्री यादव ने ग्रामीणों को बताया कि राज्य और केंद्र सरकार ग्रामीण विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत, फसल बीमा योजना, सड़क निर्माण और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है।

पद-यात्रा के दौरान पार्टी के पदाधिकारीगण, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता, और क्षेत्रीय जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही। स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री जी का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं को उनके सामने रखा। मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा,
“गांव की खुशहाली ही देश की असली ताकत है। जब तक गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक देश विकास के चरम पर नहीं पहुंच सकता। हमारा प्रयास है कि हर गांव तक सरकार की योजनाएं पहुंचे और उनका प्रभाव धरातल पर दिखाई दे।”

इस पद-यात्रा का उद्देश्य न केवल आमजन तक पहुंचना था, बल्कि पार्टी संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करना भी था। ग्रामीणों में मंत्री की उपस्थिति से उत्साह का माहौल रहा।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी को दी गई वाराणसी सामूहिक बलात्कार की घटना की जानकारी, दोषियों के खिलाफ ‘सख्त कार्रवाई’ के दिए गए आदेश
Next articleमणिपुर में जबरन वसूली और हथियार तस्करी के आरोप में 3 उग्रवादी गिरफ्तार..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।