मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये गिरफ्तारियां जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गईं। कांगलेई यावोल कन्ना लुप (एसओआरईपीए) के एक उग्रवादी की पहचान ओइनम रबीचंद्र सिंह (33) के रूप में हुई है, जिसे सॉओमबुंग इलाके में पकड़ा गया।
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक उग्रवादी को एंड्रो पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नगारियान याइरीपोक रोड से गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह कथित तौर पर जबरन वसूली और हथियार और गोला-बारूद के परिवहन में शामिल था। इसके अलावा, कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्लूजी) के एक उग्रवादी, जिसकी पहचान मोहम्मद इसराक खान के रूप में हुई है, को कैरांग गांव से गिरफ्तार किया गया।
इम्फाल पूर्व और चुराचांदपुर जिलों में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया। अधिकारी ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के पुखाओ अहाल्लूप क्षेत्र में तीन मैगजीन के साथ एक 9 एमएम एसएमजी, एक डबल बैरल बंदूक, मैगजीन में तीन कारतूसों से भरी एक .32 पिस्तौल, चार हथगोले, 10 डेटोनेटर, दो एमके12टी विस्फोटक, एक रेडियो सेट और एक वाहन सेट माइक्रोफोन जब्त किया गया।
The post मणिपुर में जबरन वसूली और हथियार तस्करी के आरोप में 3 उग्रवादी गिरफ्तार.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











