Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : अवैध असलहा तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्य...

Jaunpur News : अवैध असलहा तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

गैंग लीडर के पैर में लगी गोली
**नागेंद्र माली आवाज न्यूज़ **
जौनपुर। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को केराकत और गौराबादशाहपुर पुलिस ने स्वाट/एसओजी एवं सर्विलांस टीम के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में गैंग लीडर शैलेश यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे, कारतूस, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक केराकत अपनी टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं मोहर्रम के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी से सूचना मिली कि बगथरी नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और केराकत की ओर भाग निकले।
सूचना मिलते ही केराकत पुलिस ने मल्लूपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। सामने से आ रही दोनों मोटरसाइकिलों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गिरोह का सरगना शैलेश यादव के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने मौके से भाग रहे पीयूष यादव, करन यादव तथा एक बाल अपचारी को भी पकड़ लिया।
घायल शैलेश यादव को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि शैलेश यादव उनके गिरोह का सरगना है और सभी मिलकर अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करते हैं। पुलिस के अनुसार, जिस समय इन्हें पकड़ा गया, उस समय वे भारी मात्रा में अवैध हथियार बेचने जा रहे थे। पुलिस से बचने और गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 देशी तमंचे (.315 बोर), तीन देशी पिस्टल (.32 बोर), दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस, दो मोटरसाइकिल (एक अपाचे एवं एक बिना नंबर की स्प्लेंडर) तथा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में थाना केराकत पर बीएनएस की धारा 109(1) तथा शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल आरोपी शैलेश यादव के खिलाफ जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, अवैध असलहा, गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट सहित कई गंभीर मामलों के कुल 16 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगासागर मिश्रा, अपराध निरीक्षक द्वारिकानाथ यादव सहित केराकत, गौराबादशाहपुर, स्वाट/एसओजी एवं सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर  #akhileshyadav

अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

📅 11 Feb 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleएसआईटी की जांच से पता चला है कि राम मंदिर के दान में चोरी की घटनाएं मात्र दो महीनों में कम से कम 70 बार हुईं
Next articleकेंद्र ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए छह भारतीय सैन्य कर्मियों के नाम बताए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here