Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News नाली निर्माण विवाद में मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने...

Jaunpur News नाली निर्माण विवाद में मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग

0
🔊 खबर सुनें

 आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर

खुटहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता राधा, पत्नी अशोक कुमार प्रजापति, द्वारा खुटहन थाने में दी गई तहरीर के अनुसार गुरुवार दोपहर नाली निर्माण को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद विपक्षी पक्ष के कई लोग एकजुट होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की।

पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी पक्ष दबंगई के बल पर जबरन नाली का निर्माण करा रहा था। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, लेकिन केवल पीड़ित पक्ष ही उपस्थित हुआ, जबकि दूसरा पक्ष नहीं पहुंचा।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपैरों पर प्याज रखकर सोने से सच में डिटॉक्स होता है शरीर? डॉक्टर ने वायरल दावे को किया खारिज
Next articleकेंद्र सरकार गतिरोध को समाप्त करने के लिए विपक्ष से संपर्क साधने का प्रयास जारी रखे हुए है, FCRA विधेयक पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा होगी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।