Home आवाज़ न्यूज़ किन्नर विवाद में फरार गुलाबो गिरफ्तार, ईंटबाजी में साथी हुआ था घायल*

किन्नर विवाद में फरार गुलाबो गिरफ्तार, ईंटबाजी में साथी हुआ था घायल*

0
1000890157-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
*जौनपुर !* शाहगंज थाना क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को वांछित किन्नर गुलाबो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को डाली किन्नर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपने साथियों शमा, सीमा, बिजली और अन्य चेलों के साथ बातचीत के लिए गुलाबो किन्नर के घर पहुंची थी। आरोप है कि गुलाबो ने घर का दरवाजा बंद कर छत पर चढ़कर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से ईंट-पत्थर फेंके। इस दौरान सीला किन्नर के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज और बाद में गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घटना के आधार पर शाहगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वांछित आरोपी गुलाबो किन्नर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह और उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय सहित थाना शाहगंज पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: सवारी बैठाने को लेकर कोतवाली चौराहे पर बवाल, तीन ई-रिक्शा चालकों में मारपीट; वीडियो वायरल*
Next articleबदलापुर में प्राथमिक विद्यालय से चोरी का खुलासा, दो बाल अपचारी हिरासत में, चोरी का सिलेंडर बरामद*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here