🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज
*जौनपुर* ! शहर के व्यस्त कोतवाली चौराहे पर शुक्रवार को सवारी बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और तीन ई-रिक्शा चालक आपस में भिड़ गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
बताया जा रहा है कि विवाद सवारी बैठाने को लेकर हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।






